AAP के चुनावी कैंपेन सॉग्स जेल का जवाब वोट से को मिली परमीशन, दिलीप पांडे बोले-आखिरकार सत्य की ही जीत हुई
AAP election campaign song: आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग 'जेल का जवाब वोट से'को चुनाव आयोग से रही झंडी मिल चुुकी है। चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी के कैंपे सॉग्स को स्वीकृति मिलने के बाद आप के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की।
जिसमें आप नेता दिलीप पांडे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा हमारी पार्टी भाजपा के दबाव में नहीं झुकी। जिसका परिणाम ये है हिक चुनाव आयेाग को आम आदमी पार्टी के चुनावी कैंपेन सॉन्ग को अनुमति देनी पड़ी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा हमने हमारे कैंपेन साग्स पर लगाई गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया, बल्कि उसकी आपत्ति पर ही सवाल उठाया।
उन्होंने बताया 27 अप्रैल को चुनाव आयोग ने आप के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगाकर ये साबित कर दिया था भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही है लेकिन आप झुकी नहीं और अपने लिए लड़ती रही और अब चुनाव आयोग को अनुमति देनी पड़ी।
आप विधायक और वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने भाजपा बदगुमानी में सभी संवैधानिक एसेंसियों और संस्थाओं का दुरुपयोग करके लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है और संविधान को मिट्टी में मिला रही है।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अपनी दूषित राजनीतिक महत्ववाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक नीचे जाने को तैयार है, लेकिन सत्य पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा हमने मुण्डकोपनिषद् में भी यही पढ़ा है कि आखिरकार सत्य की ही जीत होती है और ये युगों-युगों से चला आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications