दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप का बड़ा दांव, पार्टी में शामिल हुईं कांग्रेस पार्षद
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को मुस्तफाबाद से कांग्रेस पार्षद शबीला बेगम समेत कई नेताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी नेताओं का स्वागत किया।
आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, "मुस्तफाबाद से कांग्रेस पार्षद शबीला बेगम जी समेत कई नेता 'केजरीवाल जी की काम की राजनीति' से प्रभावित होकर AAP में शामिल हुए, राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।"

इस मौके पर स्थानीय विधायक हाजी युनूस और मुस्तफाबाद से प्रत्याशी आदिल खान भी मौजूद रहे। आप सांसद संजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत है। 'केजरीवाल जी की काम की राजनीति' से प्रभावित होकर सभी साथियों ने आप का हाथ थामा है। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है अरविंद केजरीवाल जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications