AAP अकेले लड़ेगी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव, विधायकों की बैठक के बाद किया ऐलान, दिया ये अहम आदेश

Delhi Aam Aadmi Party: लोकसभा चुनाव 2024 मे दिल्‍ली में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को शाम अपने पार्टी विधायकों और वरिष्‍ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी ने इस बैठक के बाद ऐलान किया कि वो अगला चुनाव विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं होगा

AAP

बता दें दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में हैं और पिछले दो चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने दम पर सरकार बनाती आई है।

याद रहे 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली में कांग्रेस के साथ मिलकर पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था। दिल्‍ली की सात सीटों में से 5 पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी और एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी। लगातार दूसरी बार भाजपा ने दिल्‍ली की सातों सीटों पर जीत हासिल कर ली।

गोपाल राय ने प्रेस कान्‍फ्रेंस में बताया किया ये आम आदमी पार्टी ने ये निर्णय मुख्यमंत्री आवास पर आप दिल्ली के विधायकों के साथ हुई बैठक के निष्कर्ष के बाद लिया गया है। बैठक के दौरान आप विधायकों को प्रत्येक शनिवार और रविवार को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य फिर से शुरू करने के लिए कहा गया।गोपाल राय ने बताया लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के कारण दिल्ली में विकास कार्य रुक गए हैं। आम आदमी पाटी र्ने शननिवार को दिल्ली पार्षदों की बैठक बुलाई है, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 13 जून को होगी।

बतादें पांच राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और असम में आम आदमी पार्टी 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें से पंजाब में तीन सीटों पर उसे जीत हासिल करने में कामयाबी मिली है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव परिणामों में हार का सामना करने वाली AAP कुल 117 में से केवल 33 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल कर सकी, जो राज्य के 13 लोकसभा क्षेत्रों का हिस्सा हैं। .

लोकसभा चुनाव में पार्टी का खराब प्रदर्शन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले संगठन द्वारा 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतने के दो साल बाद आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+