AAP का आरोप- सजा के डर से स्‍वाति मालीवाल भाजपा का मोहरा बनकर दिल्ली के सीएम के खिलाफ साजिश में शामिल हो गईं

आम आदमी पार्टी ने पहले भाजपा परस्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। वहीं एक दिन बाद आज फिर आम आदमी पार्टी ने स्‍वाती मालीवाल को अपना "मोहरा" बनाने के लिए भाजपा पर जमकर प्रहार किया है।

स्‍वाती मालीवाल के आरोपों पर आप सरकार की मंत्री आतिशी ने एक बाद फिर प्रेस कान्‍फ्रेंस की और डीसीडब्ल्यू में संविदा कर्मचारियों की अवैध भर्ती के संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा उनके खिलाफ दायर मामले में सजा का समय नजदीक आने के बाद स्वाति मालीवाल जेल जाने के डर से दिल्ली के सीएम के खिलाफ साजिश में शामिल हो गईं।

atishi

दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जानकारी दी कि एक आरोपपत्र दायर किया गया है और सजा का समय आ रहा है, हमारा मानना ​​​​है कि इस मामले का उपयोग करके स्वाति मालीवाल को साजिश में शामिल किया जा रहा है।

आतिशी के बयान दिल्ली के सीएम के करीबी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद आया है। जिन पर स्वाति मालीवाल पर केजरीवाल के सीएम आवास पर हमला करने और मारपीट करने के बाद विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली के मंत्री ने मालीवाल मुद्दे पर प्रेस कान्‍फ्रेंस में केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी भाजपा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने DCW में संविदा कर्मचारियों की अवैध भर्ती के संबंध में स्वाति मालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आतिशी ने ये भी आरोप लगाया कि न सिर्फ बीजेपी बल्कि गृह मंत्रालय और यहां तक ​​कि दिल्ली पुलिस भी इसमें शामिल थी। उन्‍होंने कहिा गृह मंत्रालय से लेकर दिल्ली पुलिस तक बीजेपी की पूरी मशीनरी किस तरह काम कर रही है, ये कल तीस हजारी कोर्ट में देखने को मिला।

उन्‍होंने बताया शुक्रवार को पूरे दिन कोर्ट बिभव कुमार की मांग पर पुलिस से एफआईआर की कॉपी मांगता रहा, लेकिन प्रतिलिपि नहीं दी गई। अदालत ने आज सुबह तक का समय दिया था।

उन्‍होंने बताया पुलिस ने ये कहते हुए कापी देने से इनकार कर दिया है कि एफआईआर को अदालत में जमा नहीं कर सकती क्योंकि यह संवेदनशील है। आप ने दावा किया कि सभी म‍ीडिया चैनलों के पास एनआईआर की कापी है लेकिन भाजपा की पुलिस कह रही है कि हम इसे आरोपी को नहीं दे सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+