दिल्ली में 4 साल की बच्ची के बलात्कार की घटना को लेकर आप कार्यकर्तओं ने किया प्रदर्शन
दिल्ली में चार साल की एक बच्ची के साथ उसके ट्यूशन टीचर के भाई ने कथित तौर पर बलात्कार केसक को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पुलिस थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही आप नेताओं ने मंडवाली पुलिस स्टेशन का घेराव किया।

बता दें पुलिस ने बताया था कि आरोपी को पकड़ लिया है जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इलाके में कारों और ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताों ने इस मामले को लेकर गृह मंत्री और उपराज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की।
आप नेताओं ने अमितशाह और एजी कुंभकर्णी नींद से जागो, बेटियों के ख़िलाफ़ अपराध रोको।
पांडव नगर में 4 साल की मासूम बच्ची के बलात्कार के विरोध में दिल्ली पुलिस के खिलाफ आप ने प्रदर्शन करत हुए नारे लगाए कि दिल्ली की क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है। आप ने आरोप लगाया चारसाल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और अमित शाह और एललजी दिल्ली सरकार और AAP के खिलाफ साजिश करने में व्यस्त हैं।
बता दें पुलिस ने रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में चार साल की एक लड़की के साथ उसके ट्यूशन शिक्षक के भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की।












Click it and Unblock the Notifications