केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP करेगी 'सामूहिक उपवास'
Arvind Kejriwal News: कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में 15 अप्रैल तक बंद चल रहे हैं। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदर्शन कर रही है। वहीं अब आप ने अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद रविवार को सामूहिक उपवास करने की योजना बनाई है।

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने इसके बारे में जानकारी दी। गोपाल राय ने बताया इस पहल में दिल्ली के जंतर-मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में एक मण्डली शामिल होगी, जहां आप विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद एकजुट होंगे और भोजन से परहेज करेंगे।
दिल्ली सरकार के मंत्री और आप के संयोजक गोपाल राय ने कहा एक साथ, पूरे भारत के 25 राज्यों और न्यूयॉर्क, बोस्टन, टोरंटो, वाशिंगटन डीसी, मेलबर्न और लंदन सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में समर्थक सामुदायिक उपवास के माध्यम से केजरीवाल को अपना समर्थन देंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजवील के खिलाफ साजिश रचने और संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए शनिवार को गोपाल राय ने कहा भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया। हर गुजरते दिन के साथ मोदी सरकार की साजिश देश के सामने बेनकाब हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications