छठ घाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया

Chhath Puja 2024: दिल्ली में हो रही छठ पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। उन्होंने छठी मईया की पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया। केजरीवाल दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर में पहुंचे थे। यहां वो छठ पूजा में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि मैं छठी मईया की पूजा करने के लिए सभी लोगों के साथ आज यहां आया हूं, देशभर में अलग-अलग जगहों पर लोग आज छठी मईया का पूजन कर रहे हैं। मैं सबको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं और छठी मईया से प्रार्थना करता हूं कि सब को खूब खुशियां दें। मईया सबकी मनोकामना पूरी करें। उन्होंने बताया कि आतिशी सरकार की पहल सराहनीय है औऱ जगह-जगह छठ पूजा का आयोजन किया है। जिससे लोगों को अपने घर से बहुत दूर न जाना पड़े।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने एक्स पर भी पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में अपने पूर्वांचली भाई-बहनों और माताओं के साथ मिलकर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के आयोजन में शामिल हुआ। भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मईया से सभी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। जय छठी मईया, जय सूरज भगवान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+