सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप' ने शुरू किया अभियान, AAP के सभी मंत्री, विधायक और नेता बदलेंगे डीपी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के नेता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ डीपी अभियान शुरू किया है।

आप नेता और मंत्री आतिशी ने इस डीपी अभियान की शुरूआत करते हुए कहा इससे अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा देश के सभी हिस्सों तक पहुंचेगी आतिशी ने कहा आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, पार्षद और नेता, कार्यकर्ता अपनी डीपी बदलेंगे।
बता दें आम आदमी पार्टी ने आप नेताओं से जिस डीपी को लगाने का आह्वान किया है, उस परमोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल लिखा हुआ है।
आतिशी ने आप नेताओं का आह्वान किया कि वो अपनी डीपी बदले और मोदी केजरीवाल से डरते है, इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं
आप ने ये संदेश अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कृपया अपनी DP (Profile Picture) सभी Social Media Accounts पर बदलें। इसके साथ ही आप ने इस पोस्ट के साथ एक लिंक भी शेयर किया जिसके जरिए नेता अपना डीपी बदल कर इस अभियान में सहयोग कर सकते हैं।
केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने के सवाल पर आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत के कानून में अगर आपको दो साल जेल की सजा सुनाई जाती है कि आपको अपना इस्तीफा देना होगा।
उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे वो जेल से ही सरकार चलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications