'हरियाणा में मॉनिटरिंग ही नहीं हो रही तो समाधान कैसे देंगे?', दिल्ली दूषित हवा पर AAP प्रवक्ता का बयान
Delhi Pollution News: राजधानी दिल्ली में बदलते मौसम के बाद जहरीली हवा का कहर शुरू हो चुका है। बीते कई दिनों से दिल्ली शहर प्रदूषित धुंध की चपेट में है। हवा की गुणवत्ता (AQI) का स्तर 'बहुत खराब' स्थिति में पहुंच गया है।
पूरी राजधानी गैस चेंबर बन चुकी है। ऐसे में अब दिल्ली की दूषित हवा पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दूसरे राज्य की सरकार को घेरा है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली की स्थिति पर कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। एसी में बैठकर बातें नहीं करते। दिल्ली की सरकार और जनता ने इतना अथक प्रयासों से इस बार हुआ है कि 200 गुड एयर डे थे। पंजाब में हमने पराली में 50 से 67 फीसदी तक कटौती कर दी है।"
इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि हम स्वीकार कर रहे हैं, हम हर जगह निगरानी कर रहे हैं, लेकिन बाकी सरकारें तो निगरानी तक नहीं कर रही हैं। मैंने कल (शुक्रवार) एक रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें भारत के 52 सबसे प्रदूषित जिलों में से 22 हरियाणा के हैं, जबकि पंजाब के सिर्फ 2 जिले हैं। हरियाणा में मॉनिटरिंग ही नहीं हो रही तो समाधान कैसे देंगे? वे समस्याओं से भागते हैं।"
स्थिति अभी भी गंभीर है- पर्यावरण मंत्री
वहीं दिल्ली प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले दो दिनों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए शुक्रवार से दिल्ली में निर्माण पर रोक लगा दी गई है। आज प्रदूषण के स्तर में कल की तुलना में सुधार हुआ है। स्थिति अभी भी गंभीर है।
उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कह रहा हूं कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को तत्काल पांचों राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की आपात बैठक बुलानी चाहिए। क्योंकि CAQM के आदेश राज्यों में लागू नहीं हो रहे हैं। नियम बन रहे हैं, CAQM निर्देश दे रहा है, लेकिन पूरे NCR में नियमों का उल्लंघन हो रहा है। ये पूरे उत्तर भारत की समस्या है।












Click it and Unblock the Notifications