Delhi Mayor Election: AAP उम्मीदवार डॉ शैली ओबेरॉय निर्विरोध जीतीं मेयर चुनाव, भाजपा ने नामांकन लिया वापस
Shelly Oberoi Win Mayor Election : भाजपा मेयर उम्मीदवार शिखा राय के नामांकन वापस लेते ही AAP उम्मीदवार डॉ शैली ओबेरॉय को निर्विरोध मेयर चुन लिया गया।

Delhi Mayor Election 2023: AAP उम्मीदवार डॉ शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) एक बार फिर से दिल्ली की मेयर बन गई हैं। भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय के नामांकन वापस लेने के बाद शैली ओबरॉय को निर्विरोध मेयर घोषित कर दिया गया। बता दें कि दिल्ली मेयर चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया है।
वहीं भाजपा मेयर उम्मीदवार शिखा राय ने कहा कि भाजपा की तरफ से मैंने उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। लेकिन हमारी पार्टी केवल सत्ता की लालच में नहीं रहती। पिछले दिनों हम उम्मीद कर रहे थे कि स्टेंडिंग कमेटी चुनाव भी होगा। लेकिन कोर्ट में यह मामला लंबित है और उसमें डेट पर डेट लिया जा रहा है। इसलिए जब तक बाकी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी नहीं होती, मैं यह मांग करते हुए कि कमेटी का गठन हो, अपना नाम वापस लेती हूं।
कौन हैं शैली ओबरॉय (Who is Shelly Oberoi)
आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) आज एक बार फिर से दिल्ली की मेयर चुन ली गई हैं। वह पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए चुनी गईं। 39 साल की शैली ओबेरॉय दिल्ली यूनिवर्सिटी में विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। वह भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई की है।
शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार की प्राप्तकर्ता भी हैं और उन्होंने आईसीए सम्मेलन में स्वर्ण पदक (प्रोफेसर मनुभाई शाह पुरस्कार) जीता है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज से बीकॉम पूरा किया।
शैली ओबेरॉय का सियासी सफर (Shelly Oberoi Political Career)
शैली ओबेरॉय ( Shelly Oberoi) 2013 में आम आदमी पार्टी, दिल्ली में शामिल हुए थे और 2021 में इसकी महिला विंग की उपाध्यक्ष बनीं। उन्होंने वार्ड 86 से 2022 दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीता, जो पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 23 दिसंबर 2022 को, वह मेयर पद की उम्मीदवार बनीं। उन्हें 22 फरवरी 2023 को दिल्ली के मेयर के रूप में चुना गया, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता के खिलाफ 34 मतों से जीत हासिल की। अब आज 26 अप्रैल को वह एक बार फिर से दिल्ली की मेयर चुन ली गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications