विजय नायर की गिरफ्तारी पर AAP ने कहा-गुजरात में बढ़ती लोकप्रियता से BJP बौखला गई है

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: दिल्ली में आबाकारी घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय नायर की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर विजय नायर आप के संचार प्रभारी हैं। वह पहले पंजाब और अब गुजरात में संचार रणनीतियों को विकसित करने और लागू करने का काम कर रहे हैं। उनका शराब नीति से कोई लेना-देना नहीं है। हैरानी की बात यह है कि उन्हें अभी-अभी शराब नीति मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

CBI

वहीं पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, विजय नायर आप के संचार प्रभारी हैं। वह पहले पंजाब और अब गुजरात में संचार रणनीतियों को विकसित करने और लागू करने के लिए जिम्मेदार थे। उनका आबकारी नीति से कोई लेना-देना नहीं है... विजय नायर को पिछले कुछ दिनों से पूछताछ के लिए बुलाया गया था और मनीष सिसोदिया का नाम लेने के लिए दबाव डाला गया था। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी गई।

आप ने अपने बयान में कहा कि, पिछले एक महीने में उनके घर पर दो बार छापेमारी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह आप को कुचलने और आप के गुजरात अभियान में बाधा डालने की भाजपा की कोशिशों का हिस्सा है। पूरा देश देख रहा है कि कैसे भाजपा पूरे भारत में आप की बढ़ती लोकप्रियता से पूरी तरह बौखला गई है। बीजेपी गुजरात में आप के तेजी से बढ़ते वोट शेयर को पचा नहीं पा रही है।

पार्टी ने कहा कि, हम भाजपा द्वारा अपनाए जा रहे इन असंवैधानिक और अवैध तरीकों की कड़ी निंदा करते हैं। विजय नायर और आप नेताओं के खिलाफ सभी आरोप झूठे और पूरी तरह से निराधार हैं।

बता दें कि, विजय नायर Only Much Louder नाम की एंटरटेनमेंट और मीडिया इवेंट कंपनी के पूर्व सीईओ हैं। जानकारी के मुताबिक, विजय नायर को आज सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया। विजय नायर पर चुन-चुनकर लाइसेंस देने, गुटबंदी करने और साजिश रचने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+