Satyendra Jain case: तिहाड़ जेल अधीक्षक पर बड़ी कार्रवाई, सुविधाएं देने के आरोप में अजीत कुमार सस्पेंड
Satyendra Jain VIP Treatment Case: जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में तिहाड़ जेल नंबर-7 के जेल अधीक्षक अजीत कुमार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली सरकार के जेल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल अधीक्षक अजीत कुमार, दानिक्स को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसी अनियमितताएं की हैं, जिनकी जांच की जरूरत है।

दरअसल, तिहाड़ जेल की जेल संख्या 7 के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार पर सत्येंद्र जैन को वीआईपी सुविधाएं देने का आरोप है। जेल विभाग के मुताबिक उन्हें प्रथम दृष्टया अनियमितताएं करते पाया गया है। जिनके लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि पिछले हफ्ते बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने का आरोप लगाते हुए उन्हें तिहाड़ जेल से उनको ट्रांसफर करने की मांग की थी। मालूम हो कि जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में मई में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद में हैं।
सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा था किएक वक्त था, जब आरोपी तिहाड़ जेल का नाम सुनकर डर के कांप जाते थे, लेकिन मौजूदा वक्त में दिल्ली के मंत्री जेल से नहीं डरते। उल्टा मंत्री सत्येंद्र जैन वहां मसाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल का प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत नहीं बल्कि दिल्ली सरकार के अधीन है इसलिए वहां भ्रष्टाचार हो रहा है। सांसद ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल का जेल मंत्री सत्येंद्र जैन जो हवाला भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे पड़ा है वह पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications