स्वाति मालीवाल से मिलने पहुंचे AAP संजय सिंह, उनके साथ मौजूद थीं डीसीडब्ल्यू सदस्य भी
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए पर उनके साथ दुर्व्यव्हार करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद बुधवार को आप सांसद संजय सिंह स्वाति मालीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे।
बता दें मंगलवार को संजय सिंह ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पूर्व पीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी। घटनाक्रम तब सामने आया है जब मंगलवार को संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल के मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही थी।

इसके साथ ही संजय सिंह ने इस बात की पुष्टि की थी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर अभद्रता की।
बुधवार की दोपहर संजय सिंह डीसीडब्ल्यू की एक सदस्य के साथ स्वाति मालीवाल के घर मिलने पहुंचे। हालांकि स्वाति मालीवाल से मिलने के बाद उनके घर से निकलने के बाद वसंजय सिंह ने मीडिया से बात नहीं की। स्वाती मालीवाल के घर से बाहर निकलने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना वो अपनी कार में बैठकर निकल गए।












Click it and Unblock the Notifications