केजरीवाल के आवास पर घमासान, अब संजय सिंह ने भाजपा से दागे 5 सवाल, अडानी और पुलवामा को लेकर बोला हमला

Arvind Kejriwal Home: भाजपा ने आज यानी बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल आम आदमी होने का ढ़ोंग करते हैं।

Sanjay Singh

AAP Sanjay Singh PC Today: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने के आरोप सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी जहां हमलावर हो गई है वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया है। इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उल्टा अब भाजपा से कई सवाल पूछ दिए हैं।

संजय सिंह ने भाजपा से दागे कई सवाल
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि इस तरीके के मुद्दों को उठाने का कारण है कि सरकार लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि पुलवामा के मुद्दे पर बात क्यों नहीं हो रही है?उन्होंने पूछा कि सत्यपाल मलिक ने जो आरोप लगाए हैं उसपर चर्चा क्यों नहीं हो रही? जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार कौन है, चर्चा करो। Pulwama में 5 Aircraft क्यों नहीं दिए गए, चर्चा करो। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद Adani को Coal Block आवंटन कैसे?

संजय सिंह ने केजरीवाल के आवास को लेकर भी दिया जवाब
संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिस घर की बात की जा रही है वह 80 साल पुराना घर था जो कि जर्जर हो चुका था। जिस घर में केजरीवाल के माता पिता रहे थे उसकी छत गिर गई जिसके बाद उसकी मरम्मत की गई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी जिस कमरे में रह रहे थे उसकी छत भी गिर गई।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जहां पर लोगों से मिलते थे उसकी छत भी बुरी तरह से ढह गई। जिसके बाद PWD ने कहा कि यह घर काफी पुराना है इसे तोड़कर नया बना लीजिए। इसके बाद घर का निर्माण किया गया। मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बारे में तो इतने सवाल किए जा रहे हैं लेकिन एलजी निवास की मरम्मत में 15 करोड़, गुजरात सीएम का उड़नघटोला 191 करोड़ का, पीएम मोदी के घर को ठीक करने में 500 करोड़ खर्च हुए उसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+