AAP की भाजपा से मांग, 'घर-घर राशन योजना' को देशभर में किया जाए लागू

नई दिल्ली, जून 6। 'घर-घर राशन योजना' को लेकर दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर इस योजना में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा इस योजना को लेकर AAP पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने इस योजना को राजनीति के चलते रोका है, ऐसे में हम बीजेपी के लोगों से ये अपील करते हैं कि गरीबों के लिए इस योजना को शुरू होने दिया जाए। राघव चड्ढा ने कहा है कि राजनैतिक तौर पर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा राशन होम डिलिवरी को देशभर में लागू करे।

Raghav chadha

Recommended Video

    CM Kejriwal का PM Modi से सवाल, Pizza घर पर डिलीवर हो सकता है तो राशन क्यों नहीं | वनइंडिया हिंदी

    केंद्र से इस योजना का एप्रूवल भी लिया गया था- केजरीवाल

    इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'घर-घर राशन योजना' पर पाबंदी लगाने का आरोप लगाते हुए केंद्र पर निशाना साधा था। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस योजना को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, फिर दो दिन पहले ही इस पर रोक क्यों लगाई गई? केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि इस योजना को लेकर एप्रूवल नहीं लिया, बल्कि सच्चाई ये है कि इसको लेकर 5 बार एप्रूवल लिया गया था। केजरीवाल ने कहा कि शुरुआत में केंद्र सरकार को इस योजना के नाम को लेकर आपत्ति थी, हमने उसे भी बदल दिया।

    केजरीवाल के आरोपों पर BJP का पलटवार

    केजरीवाल के आरोपों के जवाब में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों को पहले से ही नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत राशन बांटा जा रहा है, अगर अरविंद केजरीवाल इसके अतिरिक्त भी राशन बांटना चाहते हैं, तो इसके लिए वो राशन खरीद सकते हैं। जो नोटिफाइड रेट हैं, उस पर राशन खरीदा जा सकता है। इस पर किसी प्रकार की आपत्ति केंद्र सरकार को या किसी को नहीं होगी। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी गरीब जनता को पहले ही उनके अधिकार का राशन उन्हें दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+