AAP ने जारी की दिल्ली और हरियाणा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का नाम भी है शामिल
दिल्ली और हरियाणा के लिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और सुनीता केरीवाल का नाम भी शामिल है।
इसके अलावा इन स्टार प्रचारकों की सूची में जेल में बंद मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है। याद रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पार्टी के सहयोगी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं।

बता दें दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी के दो प्रत्याशियों ने दिल्ली में नामांकन किया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 29 अप्रैल नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। और 6 मई लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है।
आम आदमी पार्टी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे के साथ चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी रोड शो निकाल कर अपना नामांकन कर रहे हैं।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के 3 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, नामांकन से पहले उन्होंने रोड शो किया। पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और नई दिल्ली से सोमनाथ भारती ने नामांकन पत्र दाखिल किया।बता दें चुनाव आयोग ने संशोधनों के बाद आम आदमी पार्टी के प्रचार गीत को मंजूरी दे दी।
बता दें भाजपा जिन चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है उसमें आप उम्मीदवार महाबल मिश्रा भाजपा के कमलजीत सहरावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार कुलदीप कुमार का मुकाबला दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सांसद मनोज तिवारी से होगा। तीसरी हॉट सीट नई दिल्ली सीट पर सोमनाथ भारती का मुकाबला पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज से होगा।
गौरतलब है कि देश में सात चरण में चुनाव हो रहे हैं वहीं देश की राजधानी में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications