Delhi में केजरीवाल के घर पर 'महायुद्ध', प्रवेश वर्मा की तस्वीरों पर भड़की AAP, LG और CM आवास खोलने की चुनौती

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए आवास को लेकर राजधानी की सियासत में उबाल आ गया है। बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरों पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार पलटवार करते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। AAP ने इन तस्वीरों को 'पूरी तरह फर्जी' और इंटरनेट से उठाई गई सामग्री करार दिया है। आइए जानतें हैं AAP ने बीजेपी के आरोपों पर क्या तीखी प्रतिक्रिया दी है?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रवेश वर्मा पर हमला बोलते हुए कहा, 'प्रवेश वर्मा द्वारा केजरीवाल जी के घर की जो तस्वीरें जारी की गई हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं।

Sanjay Singh

उन्होंने कहा कि, 'मैं चुनौती देता हूं कि रेखा गुप्ता जी, एलजी महोदय और प्रवेश वर्मा अपना-अपना घर जनता के लिए खोल दें। वहीं अरविंद केजरीवाल जी भी अपना घर खोल देंगे। तब जनता को खुद पता चल जाएगा कि किसका घर कितना आलीशान है।'

क्या है प्रवेश वर्मा का 'शीशमहल-2' वाला आरोप?

इससे पहले बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केजरीवाल के नए बंगले को 'शीशमहल-2' करार दिया था। उन्होंने कुछ आलीशान तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया था कि यह केजरीवाल का नया ठिकाना है। वर्मा ने केजरीवाल पर 'रहमान डकैत' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरोप लगाया कि यह 'आलीशान आदमी पार्टी' की संस्कृति है। उन्होंने सवाल दागा कि इस बंगले में कितना पैसा लगा है और वह पैसा किसका है?

प्रवेश वर्मा ने कहा कि, 'अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह की फोटो का सहारा लेकर, आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर, एक रुपये के स्टाम्प पेपर पर हलफनामा देने वाले, बच्चों की झूठी कसम खाने वाले, दिल्ली के रहमान डकैत (अरविंद केजरीवाल) के शीशमहल 2 को हम दिखाने जा रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि, 'अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में शीशमहल बनाया, वह हम सब जानते हैं। जब दिल्ली के धुरंधर मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हरा दिया, तो वे पंजाब चले गए, इससे भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गई। क्योंकि उन्हें घर के चारों तरफ जो 4 सरकारी बड़े घर हैं, उसमें से एक पर अरविंद केजरीवाल, दूसरे पर सत्येंद्र जैन, तीसरे पर संजय सिंह और चौथे पर मनीष सिसोदिया ने कब्जा कर लिया। वहां उन्होंने दूसरा शीशमहल बनाया... दिल्ली में वे कई सालों से कोर्ट में जाते रहे कि मुझे बंगला दो और जब उन्हें बंगला मिला, जहां कल वे 95 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए, उसकी तस्वीर देखकर हम सब हैरान है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+