AAP बोली- दिल्ली वालों से BJP को क्यों है इतनी नफरत? जल बोर्ड के दफ़्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली जल संकट से घिरी हुई है। पानी की कमी से आमजनता परेशान है, तो वही इस मुद्दे पर सियासत भी कम नहीं हो रही है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली भाजपा ने 14 जगहों पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया, जिसपर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई है।

भाजपा के जनसंकट को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने अपने प्रदर्शन के दौरान जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। वहीं, जहांगीरपुरी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया है और उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई है। भाजपा की अगुवाई में पानी को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने छतरपुर के जल बोर्ड ऑफिस में पथराव किया है।

delhi

दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देखिए बीजेपी के पटके पहने नेता और बीजेपी नेता जिंदाबाद नारे लगाते कार्यकर्ता, दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में सरकारी संपत्ति को तोड़ते हुए, जगह-जगह पानी की पाईपलाइन कौन तुड़वा रहा है? किसका षड्यंत्र है?

इधर आम आदमी पार्टी दिल्ली ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर ट्वीट करके लिखा कि दिल्ली वालों से BJP को क्यों है इतनी नफरत? BJP के नेताओं ने सरेआम गुंडागर्दी कर दिल्ली जल बोर्ड के दफ़्तर को तोड़ा। एक तरफ़ BJP के इशारे पर हरियाणा की BJP सरकार दिल्ली के हक़ का पानी रोके हुए है तो वहीं दूसरी तरफ़ BJP दिल्ली की जनता की संपत्ति को नुक़सान पहुंचा रही है। देखिए भाजपा के पटके पहने नेता और भाजपा नेता ज़िंदाबाद लगाते कार्यकर्ता, दिल्ली जल बोर्ड के दफ़्तर में सरकारी संपत्ति को तोड़ते हुए।

यह भी पढ़ें NEET Paper Leak: दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज का बयान, सिर्फ बच्चों का नहीं बल्कि देश का मामला है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+