दिल्ली उपचुनाव: आप सांसद राघव चड्ढा ने किया मतदान, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए लोग AAP को दे रहे वोट

दिल्ली में गुरुवार को उपचुनाव का मतदान हो रहा है। राजेंद्र नगर विधानसभा में मतदान जारी है। आप नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी।

नई दिल्ली, 23 जून : दिल्ली में गुरुवार को उपचुनाव का मतदान हो रहा है। राजेंद्र नगर विधानसभा में मतदान जारी है। आप नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए आज उपचुनाव हो रहा है। इस बीच आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाला है। चड्ढा के सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

Recommended Video

    Delhi By Poll 2022: AAP सांसद Raghav Chadha ने डाला वोट | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    आप सांसद राघव चड्ढा ने किया मतदान
    Photo Credit:


    उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सभी को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार पाने के लिए मतदान करेंगे। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भी हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोग ध्यान में रखकर मतदान करेंगे। राजेंद्र नगर की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी को मौका देंगे। जो लगातार दिल्ली के विकास के लिए काम कर रही है।

    दुर्गेश पाठक आप उम्मीदवार

    बता दें कि दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। संजय सिंह ने इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा था कि वो आकर राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ें।

    आदेश गुप्ता को दी चुनौती

    संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा था कि मैं भाजपा दिल्ली प्रमुख आदेश गुप्ता को बताना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ेंगे। वो आगामी उपचुनावों के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे। आओ और यहां चुनाव में उसका सामना करो। संजय सिंह ने कहा, लोकतंत्र में चुनाव लड़ा जाता है, आइए लड़िए। जीत हार लगी रहती है। आपको (आदेश गुप्ता) हार से डर क्यों लग रहा है। मैं भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष को कहता हूं कि भागिए मत, चुनाव लड़कर दिखाइए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+