केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP ने खोला मोर्चा, कांग्रेस, TMC के बाद CPIM नेता येचुरी से मिले CM केजरीवाल
दिल्ली सरकार के कथित रूप से सीमित करने वाले अध्यादेश को लेकर सीएम केजरीवाल ने मोर्चा खोल दिया है। राज्यों के सीएम से मिलने के बाद उन्होंने सीपीआई (एम) नेत सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की है।

दिल्ली सरकार केंद्र के अध्यादेश का पुरजोर विरोध करने की रणनीति बना रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे अध्यादेश को आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार ने चुनी हुई राज्य सरकार के अधिकारों को सीमित करने वाला बताया है। इसके विरोध में दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोर्चो खोल दिया है। इस अध्यादेश का राज्यसभा में विरोध करने के लिए उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, बीआरएस समेत अन्य कई दलों से समर्थन मांगा है।
मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने CPI(M) मॉर्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) से मुलाकात की। येचुरी से मुलाकात के बाद एक बयान में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीपीआई (एम) ने दिल्ली सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।
इस मुलाकात को लेकर दिल्ली सीएम ने कहा, "हमने केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश की निंदा की है। यह असंवैधानिक है। यह कोर्ट की अवमानना भी है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस से हमारा संविधान बचाने के लिए आगे आने की अपील।"
वहीं सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal)ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। सीएम ने कहा, "यह घटना बहुत की दर्दनाक है। दिल्ली सरकार लड़की के परिवार को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि देगी। हम उन्हें आश्वासन देते हैं कि हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। हम समग्र कानून व्यवस्था के बारे में चिंतित हैं। मंत्री आतिशी परिवार से मिलने जाएंगी।"












Click it and Unblock the Notifications