AAP सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज - अयोध्‍या वालों ने राम का अपमान करने वालों को हरा दिया

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से लगातार भजापा पर हमले कर रही है। वहीं शनिवार को अब आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा अयोध्या की जनता ने भगवान राम का अपमान करने वालों को हरा दिया है

संजय सिंह ने कहा "भाजपा वालों ने राम को लाने का दावा किया था, लेकिन वे विफल रहे। हारने के बाद अब भाजपा वाले अयोध्या की जनता को गाली दे रहे हैं।"

sanjay singh

उन्‍हाेंने कहा भाजपा वाले वाेटरों को गाली दे रहे थे जो उनका समर्थन नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये लोग हिंदुओं से भी संबंधित नहीं हैं। उन्होंने काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1.50 लाख वोटों से जीत पर प्रकाश डाला और कहा कि भगवान भोलेनाथ ने भगवान राम के विपरीत उन पर दया दिखाई।

आप राज्‍यसभा सांसद और आप संयोजक केजरीवाल के करीबी नेता संजय सिंह ने 2024 में हुए चुनावों को लेकर कहा कि ये चुवाव बड़ी विषम परिस्थितियों में हुआ। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सिस्टम और संसाधन विपक्ष को रोकने में लगे हुए थे।
उन्‍होंने दावा किया कि 2024 का जो चुनाव परिणाम आया है वो जनादेश बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर योजना, संविधान बदलने की मुहिम और आरक्षण खत्म करने के खिलाफ था।

सिंह ने भाजपा की नफरत की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारत अहंकार से नहीं बल्कि प्यार से चलेगा। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान या तालिबान जैसा नहीं है, जो लोगों को बांटकर चलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा नहीं सुधरी तो वे फिर से दो सीटों पर सिमट जाएंगे।

उन्होंने एनडीए सरकार के भविष्य पर भी अटकलें लगाईं और कहा कि यह एक साल, छह महीने या 13 दिन भी चल सकती है। सिंह ने मोदी की तुलना अटल बिहारी वाजपेयी से करते हुए कहा कि मोदी अटल जी जैसे नेता नहीं हैं।
विशेष राज्य का दर्जा और संसदीय परंपरा

सिंह ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने और जेडीयू की अग्निवीर योजना को समाप्त करने की राय से सहमति जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+