चंडीगढ़ मेयर चुनाव रखेगा 2024 की नींव, राघव चड्ढा ने कहा- 18 जनवरी को होगी शुरुआत

Delhi News: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार 16 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि 18 जनवरी को इंडिया गठबंधन अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहा है। राघव चड्ढा ने कहा कि 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि इस देश की राजनीति की तकदीर, तस्वीर, दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है।

राघव चड्ढा ने कहा कि यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव की नींव रखेगा। इस चुनाव से इंडिया गठबंधन पहली बार चुनाव के रण में भाजपा का सामना करना जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि ये चुनाव इंडिया बनाम भाजपा के पहले चुनाव के नाम से जाना जाएगा। कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चंडीगढ़ मेयर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।

Raghav Chadha

राघव चड्ढा ने बोलते हुए कहा कि यह जीत भी ऐतिहासिक जीत होगा। कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव को आम चुनाव मत समझना...यह एक ऐसा चुनाव है जिसमें पहली बार मुकाबला सीधा इंडिया बनाम भाजपा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव में जीत दर्ज कराने के बाद इंडिया गठबंधन का यह जीत रूपी रथ चंडीगढ़ तक ही सीमित नहीं रहेगा।

बल्कि, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और मणिपुर से लेकर मुंबई तक जाएगा। राघव चड्ढा ने कहा कि जब-जब टीम इंडिया का सामना देश की किसी अन्य टीम से हुआ, हमेशा भारत वासियों ने टीम इंडिया को जिताया। कहा कि 18 जनवरी के चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी भारतवासी एकजुट होकर इंडिया को जिताएंगे। इस चुनाव के बाद, स्कोरकार्ड होगा भारत 1, बीजेपी 0।

कहा कि हमारा यह मानना है कि 18 जनवरी को क्लीन स्वीप लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह एक टोन सेट करेगा, कि आने वाले जो भी चुनावी मुकाबले होंगे इंडिया बनाम भाजपा, उसके क्या नतीजे होंगे। कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत का मैसेज देश के कौने-कौने तक पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+