ईडी के समन पर आप विधायकों का आग्रह- भले गिरफ्तार कर लिया जाए लेकिन केजरीवाल ही रहेंगे दिल्ली सीएम
कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया था। हालांकि कि दिल्ली सीएम ने इस समन को "राजनीति से प्रेरित" बताते हुए समन नहीं लिया। वहीं अब आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सोमवार को ऐलान किया है कि भले ही सीएम अरविंद केजरीवाल को किसी भी जांच एजेंसी द्वारा अरेस्ट किया जाए लेकिन मुख्यमंत्री तो वो ही बने रहेंगे।

पीटीआई न्यूज एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार आप ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने एक बैठक की जिसमें अरविंद केजरीवाल से दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया है।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आप विधायकों के साथ हुई बैठक में उपस्थित सभी विधायकों ने कहा "अगर उन्हें किसी भी जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जाता है तो भी अरविंद केरजीवाल हीमुख्यमंत्री बने रहेंगे क्योंकि दिल्ली के लोगों ने उन्हें सरकार चलाने का जनादेश दिया है।"
दिल्ली सरकार के मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बैठक सभी विधायक इस बात पर एककत थे कि "भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं। भाजपा जानती है कि वह चुनाव के माध्यम से केजरीवाल को सत्ता से बाहर नहीं कर सकती है और यह केवल साजिश रचकर ही किया जा सकता है।"
केजरीवाल सरकार के मंत्री ने सोमवार को अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में आम आदमी पर्टके नेताओं, मंत्रियों और सांसदों और अब मुख्यमंत्री के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर तंज कसते हुए कि कहा ऐसा लगा रहा है कि हम भी जल्द जेल में होंगे. तो हो सकता है कि आतिशी को जेल नंबर 2 में रखा जाए और मुझे जेल नंबर 1 में और हम कैबिनेट की बैठकें जेल के अंदर ही करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के लोगों का काम न रुके।
वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है, तो वे जेल से आधिकारिक काम करने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी।
बता दें पिछले हफ्ते ईडी ने दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के आवास पर छापा मारा था। इससे पहले ईडी ने आप सांसद को शराब नीति घोटाले में अरेस्ट कर जेल में डाला था।












Click it and Unblock the Notifications