Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आप MLA ने लिखी केजरीवाल को चिट्ठी, कहा पार्टी नेता कर रहे महिलाओं का यौन शोषण

नई दिल्ली। सीडी कांड में फंसे पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पार्टी से निकालने के बावजूद यह विवाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पीछा नहीं छोड़ रहा है। पार्टी में महिलाओं के यौन शोषण को लेकर अब आप के ही एक अन्य विधायक ने अरविंदर केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है।

arvind kejriwal

दिल्ली की बिजवासन सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक देवेंद्र सहरावत ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है कि उन्हें सुनने को मिला है कि आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट देने के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण कर रहे हैं।

सहरावत ने कहा, सबूत नहीं हैं मेरे पास

सहरावत ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि टिकट के बदले यौन शोषण की कई शिकायतें उनके पास आई हैं। सहरावत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है। हालांकि उन्होंने लिखा है कि इसकी पुष्टि के लिए उनके पास कोई सबूत नहीं है।

आप विधायक ने कहा कि जब उन्हें इस तरह की शिकायतें मिलीं तो उन्होंने चंडीगढ़ में कई लोगों से बात की और बातचीत में शिकायतें सही पाई गईं। सहरावत ने कहा कि दिल्ली से भेजे गए बड़े नेता पंजाब में क्या कर रहे हैं, यह दिल्ली के विधायकों को पता नहीं चल पा रहा। इसकी जांच होनी चाहिए।

आशुतोष के ब्लॉग पर भी जताई आपत्ति

सहरावत ने लिखा है कि दिल्ली के ही एक वरिष्ठ पार्टी नेता की महिलाओं के साथ फोटो लगातार आती रहती हैं। यह सब पार्टी के लिए भविष्य में मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

वहीं, संदीप कुमार के बचाव में आप प्रवक्ता आशुतोष के लिखे ब्लॉग को लेकर भी सहरावत ने केजरीवाल से शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि आशुतोष का स्पष्टीकरण किसी भी लिहाज से स्वीकार करने योग्य नहीं है।

वहीं, इस चिट्ठी पर आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय का कहना है कि सहरावत ने खुद कहा है कि उनके पास अपनी बात का कोई सबूत नहीं है इसलिए इस चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देने का कोई औचित्य ही नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+