Delhi: AAP विधायक ने विधानसभा में दिखाईं नोटों की गड्डियां, नर्सिंग भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने विधानसभा में नोटों की गड्डियां दिखाईं। साथ ही नर्सिंग भर्ती में घोटाले का आरोप लगाया।

AAP

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र जारी है, जहां बुधवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने विधानसभा में नोटों की गड्डियां दिखाईं और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग की भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। विधायक का आरोप है कि उन्होंने डीसीपी, सीएस और एलजी से शिकायत की। वहां का ठेकेदार उनसे सौदा करना चाहता है, फिर भी डीसीपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गोयल के मुताबिक डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग में भर्ती के लिए टेंडर निकला है। पैसा जमा होता है, लेकिन स्टाफ को पूरा वेतन नहीं दिया जाता। ठेकेदार उनसे पैसे वसूल करते हैं। उनको जब इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसकी शिकायत डीसीपी, मुख्य सचिव और उपराज्यपाल से की। वो अपनी जान को जोखिम में डाल रहे, क्योंकि सौदा करने वाले बाहुबली हैं। ऐसे में इसकी घटना की जांच होनी चाहिए।

AAP विधायक ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सरकार द्वारा तय नियम है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना है, लेकिन इस नियम को नजरअंदाज किया जाता है। ठेकेदार मनमानी नियुक्ति कर रहे। वहीं जो कर्मचारी अस्पताल में तैनात हैं, उनके पैसे की उगाही की जाती है। कुछ वक्त पहले इसको लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, तो उनके साथ मारपीट की गई।

मिल रहे थे 15 लाख
विधायक के कहा ठेकेदार मुझे अपने साथ मिलाना चाहते थे। इसके लिए उनको 15 लाख का ऑफर दिया गया। मैं तुरंत डीसीपी के पास पहुंचा और उनको सारी बात बताई। विधायक ने आरोप लगाया कि वो पुलिस के साथ मिलकर ठेकेदार को रंगेहाथ पकड़वाना चाहते थे, लेकिन डीसीपी ने कोई कार्रवाई ही नहीं की। ऐसे में अब वो इस घटना की निष्पक्ष जांच चाहते हैं।

बीजेपी के चार विधायकों को निकाला गया बाहर
वहीं सदन में बीजेपी विधायक जमकर हंगामा कर रहे थे, जिसको लेकर बीजेपी विधायक अभय वर्मा, अजय महावर, ओपी शर्मा और अनिल वाजपेयी को मार्शल की मदद से बाहर निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+