देश संविधान से चलेगा, MCD स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में कराने को लेकर भड़के AAP विधायक
Delhi MCD Standing Committee Election: दिल्ली MCD की Standing Committee की खाली एक सीट के लिए चुनाव को लेकर हंगामा जारी है। इसे लेकर AAP और BJP आमने-सामने है। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को 5 अक्तूबर को छठे सदस्य के लिए चुनाव कराने का निर्देश दिया है। आप नेताओं ने LG और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर AAP विधायकों ने नारेबाजी की।
आप विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, MCD के सदन को स्थगित करने का अधिकार सिर्फ़ मेयर के पास है और चुनाव करवाने का भी। उपराज्यपाल पर आरोप लगाते हुए आप विधायक ने कहा कि लेकिन LG साहब ने कल पत्र लिखकर रात 10 बजे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव करवाने को कहा और फिर आज दोपहर 1 बजे चुनाव करवाने का आदेश देकर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया है। ये देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, ना की तानाशाही से चलेगा।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, BJP के LG विनय सक्सेना द्वारा MCD में स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य के चुनाव के दौरान की जा रही संविधान की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications