दिल्ली में झुग्गी में लगी आग तो देर रात लोगों की मदद के लिए पहुंचे आप विधायक
दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में बीती रात भीषण आग लग गई थी। जानकारी के अनुसार लोहा मंडी नेपाली पार्क के पास यह आग लगी थी। इस दौरान यहां कई झुग्गियों में आग लग गई, जिसकी वजह से ये झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ यहां पहुंचे।
घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान पीड़ितों के लिए आप विधायक ने तुरंत खाना उपलब्ध कराया, उनके लिए वॉटरप्रूफ टेंट लगवाएं, सोने के लिए रजाई-गद्दे आदि का इंतजाम किया। साथ ही पीने के पानी और खाने की व्यवस्था की।

दुर्गेश पाठक ने बताया कि आप सभी को बड़े ही दुःख के साथ सुचित कर रहे हैं कि हमारे लोहा मंडी नेपाली पार्क में भीषण आग लग गई थी। जैसे ही मुझे यह सूचना मिली हमने अपने कार्यकर्त्ता साथियों एवं फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पूरी रात हमने अपने कार्यकर्त्ता साथियों के साथ मिलकर लोगों के रहने और खाने का इंतज़ाम किया।
मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर समय नेपाली पार्क के लोगों की हर संभव मदद की और इस दुख की घड़ी में सबके रहने और खाने की व्यवस्था कराई। जबतक पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हो जाती तबतक उनके रहने और खाने की व्यवस्था हम ऐसे ही करते रहेंगे।
आप विधायक ने घटनास्थल पर रात में रुककर इस बात को सुनिश्चित किया कि किसी को कोई समस्या ना हो। उन्होंने एक-एक पीड़ित का हाल जाना और उसे हर संभव मदद मुहैया कराई। विधायक की मदद से यहां के लोगों ने उनका आभार जताया और कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया, इसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं।
आप विधायक दुर्गेश पाठक के ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। विधायक के कार्यालय की ओर से घटनास्थल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, लगातार 2 रातों से लोहा मंडी के आग पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं हमारे विधायक और जन नेता दुर्गेश पाठक ने पीड़ितों की झुग्गी जबतक नहीं बन जाती तबतक सभी के लिए 3 टाईम खाने का इंतज़ाम और सबको सोने के लिए वॉटरप्रूफ टेंट एवं रजाई और गद्दे का भी इंतज़ाम किया है। नेता हो तो ऐसा हो












Click it and Unblock the Notifications