आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, केजरीवाल को भेजा पत्र
नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने सभी पदों से इस्तीफे का पत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंप दिया है।
अमानतुल्लाह खान ने पत्र लिखते हुए कहा कि मुझे दिए गए सभी पदों से मैं इस्तीफा दे रहा हूं।

उन्होंने लिखा कि मैं पंसद करूंगा कि मुझे सभी पदों से मुक्त कर दिया जाए।
यह है मामला
आपको बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की साली ने उन पर जामिया नगर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। उनकी साली ने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
अमानतुल्लाह खान ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं जनता को सफाई देते-देते थक गया हूं।
उन्होंने कहा कि मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। पर कुछ लोगों को मेरी ईमानदारी पसंद नहीं आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications