आप विधायक अमानतुल्लाह और जरवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

नई दिल्ली। सोमवार देर रात एक बैठक में दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह खान को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विधायकों की जमानत पर अदालत शुक्रवार को सुनवाई करेगी। दोनों विधायकों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पुलिस ने उन्हें दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था। बुधवार को कोर्ट ने दोनों विधायकों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और गुरूवार को (आज) सुनवाई के लिए तारीख दी थी। गुरुवार को कोर्ट ने विधायकों की न्यायिक हिरात को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया।

AAP mla Amanatullah Khan Prakash Jarwal 14 days judicial custody Delhi Chief Secretary Anshu Prakash

ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान और देवली से विधायक प्रकाश जरवाल पर सोमवार रात को सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हो रही बैठक में चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश की पिटाई करने के आरोप हैं। अंशु प्रकाश की शिकायत पर इस मामले में विधायकों खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रकाश जरवाल को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं अमानतुल्ला ने बुधवार जामियनगर थाने में सरेंडर किया था।

अमानतुल्लाह और जरवाल दोनों ने ही इस मामले में केंद्र की शह पर उनको राजनीतिक साजिश का शिकार बनाए जाने की बात कही है। अमानत ने सरेंडर करने से पहले कहा कि बेबुनियाद आरोप उनपर लगाए गए हैं, वो निर्दोष हैं और इसीलिए खुद थाने आए हैं। वहीं जरवाल ने कहा है कि चीफ सेक्रेटरी ने उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है और उनसे बदतमीजी की है। मामले को लेकर दिल्ली में सियायत गर्माई हुई है, कांग्रेस और भाजपा आप पर हमलावर हैं तो आम आदमी पार्टी इसे भाजपा के इशारे पर की गई साजिश कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+