'यही BJP की संस्कृति है, दिवंगत PM का भी अपमान कर रहे...', नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर भड़की AAP
आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा सत्र में हंगामा के बाद बीजेपी पर हमला बोला है।
बुधवार को दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र की कार्यवाही की शुरुआत होते ही हंगामा शुरू हो गया। इस पर दिल्ली के आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला बोला है।
दिल्ली के आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा और राज्यसभा में जाकर देखे कि विपक्ष के साथ क्या व्यवहार किया जाता है। यहां (दिल्ली) फिर भी डेमोक्रेसी है संसद में तो डेमोक्रेसी खत्म हो गई है।

नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्कालय किए जाने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये बीजेपी की संस्कृति को दर्शाता है, जहां एक मृत व्यक्ति का भी अपमान किया जा रहा है।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मैं उपराज्यपाल के लिखे गए पत्र का समर्थन करता हूं। आप एक विधानसभा बताइए जहां प्रश्नकाल नहीं होता हो। इससे आगे रामवीर सिंह बिधूडी ने कहा कि मैंने 12 नोटिस दिया है। इसके जवाब में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मैं इन नोटिस को स्वीकार नहीं कर पा रही हूं। कार्यसूची में जो विषय दिए गए हैं, उन्हीं पर चर्चा होगी। सदन में बेवजह हंगामा मचाने की कोशिश न करें।












Click it and Unblock the Notifications