दिल्ली सरकार के मंत्री मुकेश अहलावत ने सफाई कर्मचारियों के साथ की बैठक

Delhi News: दिल्ली सरकार सफाई कर्मचारियों को रोज नई नई सौगात दे रही है। दिवाली के मौके पर सीएम आतिशी ने एमसीडी सफाईकर्मियों को समय से पूर्व वेतन देने की घोषणा की थी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि दिल्ली सरकार MCD सफाईकर्मियों को समय से पहले तनख्वाह दे रही है। इसके बाद केजरीवाल ने आप के मंत्रियों और नेताओं के साथ दिवाली मनाने की अपील की थी।

दिल्ली सरकार में मंत्री मुकेश अहलावत ने वार्ड के सफाई कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई और अपने घर पर सबके साथ एक बैठक भी की। इसे लेकर मंत्री मुकेश अहलावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर किया है।

Mukesh Ahlawat

उन्होंने लिखा- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश अनुसार आज अपने निवास पर सुल्तानपुर माजरा विधानसभा के प्रत्येक वार्ड से सफाई कर्मचारियों को बुलाकर दीपावली की शुभकामनाएं अर्पित की और दीपावली एवं छठ पूजा को मद्देनजर रखते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।

साथ ही उन्होंने लिखा- छठ पर्व के ऐतिहासिक त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ मीटिंग की और विधानसभा में हो रहे विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के कार्यक्रमों का उनसे जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+