ईवीएम की चली तो दिल्ली एमसीडी चुनाव में 'आप' की बुरी गत होगी: गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का कहना है कि अगर हम हारतें हैं तो साफ है कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है और जीतते हैं तो मशीनें ठीक हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे आने से पहले ही एक बार फिर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी की बात कही है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का कहना है कि अगर हम हारतें हैं तो साफ है कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है।

तो फिर 'आप' की हालत सर्वे से भी बुरी हो सकती है

एग्जिट पोल में भाजपा की भारी जीत की बात पर गोपाल राय ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई होगी सर्वे में जितना दिखाया जा रहा है उससे भी बड़ी जीत भाजपा को मिल सकती है। राय ने कहा कि अगर दिल्ली की जनता के वोट वहीं पहुंचे जहां उन्होंने दिए हैं तो फिर आम आदमी पार्टी को एमसीडी चुनाव में भारी बहुमत मिलेगा। राय ने कहा कि 26 अप्रैल को एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद ईवीएम पर पार्टी अपना रुख साफ करेगी।

केजरीवाल लगातार उठा रहे ईवीएम पर सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोटिंग के दिन भी ईवीएम के मशीनों में खराबी और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि पूरी दिल्ली से ईवीएम में खराबी की खबरें हैं, वोटर पर्चियों से लैस लोगों को भी वोट डालने नहीं दिया जा रहा. राज्य चुनाव आयोग कर क्या रहा है?

आपको बता दें कि मार्च में उत्तर प्रदेश और चार अन्य राज्यों के नतीजे आने के बाद से कई विपक्षी पार्टियां ईवीएम पर लगातार सवाल उठा रही हैं और ईवीएम मशीनों में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए छेड़छाड़ होने की बात कह रही हैं। आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार इस मामले को उठा रहे हैं और चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+