जी-20 तक सीमित नहीं रहेगी दिल्ली की सुंदरता, AAP मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा

दिल्ली की सुंदरता जी-20 तक सीमित नहीं होगी। इसे 365 दिन साफ और सुंदर रखा जाएगा। सोमवार को मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने यह बात कही। उन्होंने दिल्लीवासियों से इसके लिए सहयोग करने की अपील की।

दिल्ली में हुए जी-20 के सफल आयोजन को लेकर मेयर ने एमसीडी के कर्मचारियों को बधाई दी। सिविक सेंटर में मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कर्मचारियों ने विशेष ड्यूटी के दौरान दिन-रात एक कर दिल्ली को चमकाया।

AAP Mayor Shelly Oberoi

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और दिल्ली को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे। दिल्ली की ये सुंदर तस्वीर जी-20 तक सीमित न रहे, बल्कि 365 दिन दिल्ली इसी तरह साफ सुथरी बनी रहे।

मेयर ने दिल्ली की जनता से अपील कि वह इसी प्रकार दिल्ली को सुंदर व साफ सुथरा बनाए रखें और नगर निगम का सहयोग करें। दिल्ली को साफ सुथरा करने की जिम्मेदारी नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की रहेगी, लेकिन जनता से अपेक्षा है कि वे दिल्ली को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

दिल्ली सरकार के सहयोग से नगर निगम सभी परियोजनाओं व विकास कार्यों को पूरा करेगा। सफाई व्यवस्था, स्कूलों, पार्कों में सुधार पर विशेष बल दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+