केजरीवाल के पीए विभव कुमार विजलेंस विभाग द्वारा बर्खास्तगी को कैट में चुनौती देंगी AAP लीगल टीम
आम आदमी पार्टी (AAP) की लीगल टीम ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (PA) बिभव कुमार, सतर्कता निदेशालय (डीओवी) द्वारा उनकी सेवाओं से बर्खास्तगी के खिलाफ केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) में जाने की योजना बना रहे हैं।

आप लीगल टीम ने कहा कि अभी हम इस मामले में मंथन कर रहे है कि किस आधार पर उक्त आदेश को चुनौती दी जा सकती है। एएपी की कानूनी टीम के अनुसार, विभव द्वारा कैट के समक्ष उठाए जाने वाले प्रमुख पहलुओं में से एक इस आदेश का समय और विजिलेंस के आदेश को असंवैधानिक करार देना है।
बता दें सतर्कता निदेशालय (DOV) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के रूप में कार्यरत बिभव कुमार को बर्खास्त कर दिया है। विशेष सचिव सतर्कता वाईवीवीजे राजशेखर ने अपने खिलाफ लंबित 2007 के एक मामले का हवाला देते हुए आदेश पारित किया। आदेश में कहा गया है, "सक्षम प्राधिकारी केंद्रीय सिविल सेवा (अस्थायी सेवा) नियम, 1965 के नियम 5 के प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से विभव कुमार की नियुक्ति को समाप्त करता है।












Click it and Unblock the Notifications