आप नेता सौरभ भारद्वाज का वार- चुनाव से पहले घिसे-पिटे आरोप लगाना भाजपा का राजनीतिक षड़यंत्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिग ये जुडे़ आरोप के बाद आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। सीएम केजरीवाल पर लगे फंडिंग संबंधी आरोप को आप नेता ने घिसा-पिटा आरोप बताया।
दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा हर चुनाव से पहले केजरीवाल पर इसी प्रकार के घिसे-पिटे आरोप लगाना भाजपा का राजनीतिक षणयंत्र हे।

उन्होंने कहा भाजपा ने 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे ही आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा गृह मंत्री ने जांच भी कराई और उसमें कुछ भी नहीं निकला था।
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप लगाने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि हर चुनाव से पहले केजरीवाल पर इसी प्रकार के घिसे-पिटे आरोप लगाना भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक षड़यंत्र है। भाजपा ने 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यही आरोप लगाए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने उस पर जांच भी कराई थी, पर कुछ नहीं निकला था।












Click it and Unblock the Notifications