यूपी सरकार के बजट को आम आदमी पार्टी ने बताया 'लफ्फाजी बजट', संजय सिंह ने साधा निशाना

नई दिल्ली। सोमवार को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए यूपी सरकार ने 5 लाख 50 हजार रुपए का बजट पेश किया है। वहीं विरोधी पार्टियों ने योगी सरकार के बजट को 'लफ्फाजी बजट' करार दिया। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी के बजट को लफ्फाजी बजट बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस बजट में ना तो प्रदेश के किसानों के लिए कुछ है और ना ही युवाओं के लिए। इसके अलावा महिलाओं के लिए भी बजट में किसी योजना का जिक्र नहीं है।

Sanjay singh

संजय सिंह ने कहा कि गन्ने का 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान नहीं हो रहा है, ऐसे में किसानों की दोगुनी आय कैसे होगी? नया उद्योग नहीं तो नौजवानों को कैसे रोजगार मिलेगा।

अखिलेश यादव ने भी कसा तंज

आपको बता दें कि यूपी सरकार के बजट पर आम आदमी पार्टी ने ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी ने भी तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार के पेपरलेस बजट में किसान, मजदूर, युवा और महिला किसी के लिए भी कुछ नहीं है, सबके हाथ खाली रह गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का ये विदाई बजट सभी को रूला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+