प्रदूषण के मुद्दे पर मनीक्षी लेखी ने AAP को घेरा, प्रियंका कक्कड़ ने कुछ ऐसे दिया जवाब
Priyanka Kakkar: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली सरकार की ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को जिम्मेदार ठहराया है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अगर प्रदूषण को कम करना है तो दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को ठीक करना होगा।
मीनाक्षी लेखी द्वारा प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार को घेरने की कोशिश किए जाने पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली वालों के अथक प्रयासों से दिल्ली में 31% प्रदूषण कम हुआ है।'

दरअसल, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोमवार 25 सितंबर को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, कुछ लोग बैठक करते है और कुछ लोग जमीन पर काम करते है। हम जमीन पर काम करते है...हम एयर कंडीशनर कमरे से बाहर आकर धूप में काम करते है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रदूषण को कम करना है तो दिल्ली की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को ठीक करना चाहिए। जो फ्री का लालच दिल्ली को दिया है उसकी जगह बसों की संख्या दिल्ली में बढ़नी चाहिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ऊपर काम होना चाहिए, ताकि लोग अपनी गाड़िया कम से कम इस्तेमाल कर सके।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि तभी दिल्ली को बेहत हवा मिल पाएगी। लेकिन, दिल्ली की ट्रांसपोर्ट पॉलिसी सबसे खराब है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर कोई काम नहीं। अगर प्रदूषण के लिए काम करना है तो पहले ट्रांसपोर्ट पॉलिसी ठीक करें...पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी।
मीनाक्षी लेखी के इस बयान पर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, मैडम को शायद पता नहीं है दिल्ली वालों के अथक प्रयासों से दिल्ली में 31% प्रदूषण कम हुआ है। दिल्ली की EV पॉलिसी देश की सबसे सर्वश्रेष्ठ पॉलिसी है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इसको अपने प्रदेशों में emulate नहीं कर सकती इसलिए दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए EV पॉलिसी से जुड़े सारे अधिकारियों को LG ने बर्खास्त कर दिया था। हाई कोर्ट ने अभी-अभी तगड़ी फटकार भी लगाई LG को।
वहीं, दूसरी तरफ मंत्री गोपाल राय ने कहा कि धूल प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सचिवालय में सरकारी और प्राइवेट कंस्ट्रक्शन एजेंसियों के साथ बैठक। निर्माण कार्यो में जुटीं सभी एजेंसियों को 14 सूत्रीय गाइडलाइंस पालन करने के दिए निर्देश।












Click it and Unblock the Notifications