स्पेशलाइज्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कार्यक्रम में शामिल हुए आप नेता मनीष सिसोदिया

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज एक महीने का समय बचा है। इससे पहले राजधानी की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है, तो मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी भी जबरदस्त तैयारी के साथ मैदान में नजर आ रही है। दशकों से दिल्ली की सत्ता में अप्रासंगिक हो चुकी कांग्रेस भी अपनी बंजर जमीन को सियासी तौर उपजाऊ बनाने की पुरजोर कोशिश में लगी हुई है।

इसी कड़ी में सत्ताधारी आप ने वादों का पिटारा खोल दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और समेत तमाम बड़े नेता ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। आप नेता मनीष सिसोदिया ने स्पेशलाइज्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (म्यूजिक और आर्ट्स) के बच्चों के कार्यक्रम में शिरकत की।

Manish Sisodia

सिसोदिया ने अपने एक्स पर लिखा-पिछले हफ्ते मैं केजरीवाल सरकार के बनाए स्पेशलाइज्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (म्यूजिक और आर्ट्स) के बच्चों के कार्यक्रम में गया। ये अनूठे स्कूल हैं, जहां 9वीं से 12वीं तक केवल कला में प्रतिभाशाली बच्चों को पढ़ाया जाता है। म्यूजिक, फोटोग्राफी, विजुअल आर्ट्स, थिएटर और डायरेक्शन जैसे विषय इनकी पढ़ाई का हिस्सा हैं, जहां उनकी कला को तराशकर उन्हें बड़े कलाकार बनने का मौका दिया जाता है।

उन्होंने लिखा- संभवतः ये भारत के पहले और इकलौते स्कूल हैं जो कला को मुख्य विषय बनाकर बच्चों के सपनों को साकार कर रहे हैं। एक झलक उनके वार्षिक उत्सव की।

आप सरकार को बदनाम करने का लगाया आरोप

आप नेता ने एक पोस्ट के माध्यम से बीजेपी पर अटैक किया है। उन्होंने लिखा- भाजपा दिल्ली की जनता को मिलने वाली सुविधाओं को रोकने और AAP की ईमानदार सरकार को बदनाम करने के लिए झूठे केस और रेड की साजिश रच रही है। फ्री बिजली, पानी, बस यात्रा, महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को जनता का ज़बरदस्त समर्थन देखकर भाजपाई बौखला गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+