Kedarnath Dham: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बाबा केदारानाथ के दर्शन के करने पहुंचे मनीष सिसोदिया
Manish Sisodia: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। सभी पार्टियां अपनी तरफ से सत्ता पाने के लिए रणनीति बना रही है। 10 साल से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल माता वैष्णो के दर्शन करके आए हैं। तो आज दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बाबा केदरानाथ के दर्शन करने पहुंचे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी है।
एक्स पर लिखा- केदारनाथ धाम की दिव्यता अद्वितीय है
मनीष सिसोदिया ने बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में सिसोदिया ने लिखा- केदारनाथ धाम की पवित्र भूमि की दिव्यता अद्वितीय है। यहां, हिमालय की ऊँचाइयों में, अनादि-अनंत शिव की ऊर्जा हर साँस में महसूस होती है। ध्यान और प्रार्थना के दौरान, अपने भीतर स्थिरता और आत्मिक शांति का दिव्य अनुभव हुआ, जो जीवन के हर संघर्ष में धैर्य और साहस बनाए रखने के लिए ज़रूरी है। स्थिरता का यह दिव्य अनुभव ही शायद शिव है।

पूरे वातावरण में हर तरफ़ भगवान शिव की उपस्थिति को मैंने केवल एक विचार या सिद्धांत के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत अनुभव के रूप में महसूस किया।शिव के सानिध्य में कुछ समय ध्यान में बैठकर मैंने देश के हर नागरिक की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यहाँ का हर क्षण मुझे भीतर से ऊर्जा और आनंद से भर रहा है। शिव की अनंत कृपा से हमें हर चुनौती में शक्ति और हर अवसर में नई ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा मिले। ॐ नमः शिवाय।
बता दें कि पिछले दिनों आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने माता वैष्णों देवी के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासिकों के सुख, शांति और तरक्की की कामना की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली आकर पदयात्रा शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications