केजरीवाल पर हमले की कोशिश, बीजेपी पर आप नेताओं ने लगाए आरोप

Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के विकासपुरी में अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश ने राजधानी के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। घटना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। इस घटना को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया है।

संजय सिंह बीजेपी पर बरसे

संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल जी की जान के दुश्मन बन गए है। पहले ED-CBI का इस्तेमाल करके झूठे मुकदमे लिखे, जेल में डाला, इंसुलिन बंद की, जान से मारने की कोशिश की और अब अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के गुंडों का हमला। भाजपा केजरीवाल जी को खत्म करना चाहती है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो उसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।

Sanjay Singh

सीएम आतिशी ने बीजेपी लगाया आरोप

सीएम आतिशी ने केजरीवाल पर हमल को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है। आतिशी ने लिखा- भाजपा ने आज अरविंद केजरीवाल जी पर विकासपुरी की पद यात्रा में हमला करवाया। पहले अरविंद केजरीवाल पर फ़र्ज़ी केस किया, उनको गिरफ़्तार किया, उनकी इन्सुलिन रोक कर उनको मारने की साज़िश रची और जब कोर्ट ने रिहा कर दिया तो भाजपा अपने गुंडों से हमला करवा रही है। भाजपा वालों:दिल्ली वाले अपने बेटे, अपने भाई पर इस हमले का बदला आने वाले चुनाव में ज़रूर लेंगे।

AAP सांसद संदीप पाठक ने लगाया ये आरोप

आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने बीजेपी पर हमला बोला। संदीप पाठक ने कहा, भाजपा ने अपने गुंडे भेजकर अरविंद केजरीवाल जी पर हमला करने की कोशिश की। जिस तरह से लोग उन्हें समर्थन और प्यार दे रहे हैं, वह भाजपा से बर्दाश्त नहीं हो रहा। पहले इन्होंने केजरीवाल को जेल में मारने की कोशिश की और अब ये सब कर रहे हैं। जो मर्जी कर लें, ये लोग अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते।

बता दें कि आप सुप्रीमो पर हमले की घटना के बाद पार्टी के सभी नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी के लोग हमला कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+