AAP नेता गोपाल राय का बड़ा आरोप- भाजपा भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी हुई है
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कथित शराब नीति घाेटाले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। वहीं अब दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है।

आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा भारतीय जनता पार्टी ने अजीत पवार को बचाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा अशोक चह्वाण, छगन भुजबल को बचाने में लगे हुए हैं।
आप सरकार के मंत्री गोपाल राय ने का 23 से ज़्यादा ऐसे मामले जिसमें ED-CBI ने FIR किया है। उन्होंने कहा अब सारे भ्रष्टाचारियों को आप बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आपने शरद रेड्डी को भी बचा लिया।
इसके साथ ही मंत्री गोपाल राय ने बताया आम आदमी पार्टी (आप) अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को देशव्यापी सामूहिक उपवास करेगी।
आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि इस पहल में दिल्ली के जंतर-मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में एक मण्डली शामिल होगी, जहां आप विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद एकजुट होंगे और भोजन से परहेज करेंगे।
गोपाल राय ने ऐलान किया कि एक साथ, पूरे भारत के 25 राज्यों और न्यूयॉर्क, बोस्टन, टोरंटो, वाशिंगटन डीसी, मेलबर्न और लंदन सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में समर्थक सामुदायिक उपवास के माध्यम से केजरीवाल को अपना समर्थन देंगे।












Click it and Unblock the Notifications