भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया, DCW के मुद्दे को लेकर हमलावर हुई आप

New Delhi: दिल्ली में DCW के मुद्दे को लेकर राजनीति गरामाई हुई है। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर है। मंगलवार को आप की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि DCW के सारे स्टाफ को नौकरी से निकाला दिया गया है। भाजपा का महिला विरोधी और रोज़गार विरोधी चेहरा आया सबके सामने आ गया।

उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले BJP ने दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मचारियों को तुगलकी फरमान जारी करके नौकरी से निकाल दिया। अब इन कर्मचारियों के घरों में मातम पसर गया है। DCW में काम करने वाली कई महिला कर्मचारी Acid और Rape पीड़ित थीं। यह महिलाएं बड़ी हिम्मत जुटाकर महिला आयोग में काम कर रही थीं। अरविंद केजरीवाल ने ने बड़ी मेहनत से महिला आयोग को पुनर्जीवित किया। DCW ने हजारों महिलाओं के जीवन को सुधारा लेकिन अब बीजेपी ने इन कर्मचारियों को निकालकर आयोग पर ताला लगा दिया है।

Reena Gupta

रीना गुप्ता ने दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे क्राइम को लेकर NCRB डेटा का हवाला देते हुए कहा कि NCRB के Data के अनुसार, दिल्ली में हर रोज तीन बलात्कार होते हैं। महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना आम बात हो चुकी है। पीड़ित महिलाएं दिल्ली महिला आयोग के पास आती थीं, जहां उनकी मदद की जाती है। महिला आयोग का बजट बढ़ाया, 181 Helpline की शुरुआत की। जिससे आयोग काफी बेहतर ढंग से काम कर रहा था। 2 लाख से ज्यादा मामलों को सुलझाया गया था। लेकिन अब बीजेपी ने DCW पर ताला लगाकर महिलाओं को परेशान करने और उनकी तकलीफ बढ़ाने का काम किया है। यह बीजेपी की केंद्र सरकार का महिलाओं के ऊपर एक तरह का हमला है।

साथ ही उन्होंनें कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जी ने एलान किया है कि इन महिला कर्मचारियों की बहाली के लिए जो भी करना पड़े, वह किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+