Atishi Uk Visit: दिल्ली की मंत्री आतिशी का ब्रिटेन जाने का रास्ता साफ, यात्रा के लिए केंद्र सरकार से मिली मंज
Atishi Uk Visit News: केंद्र ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित करते हुए कहा कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को अगले सप्ताह आधिकारिक यात्रा के लिए ब्रिटेन जाने की मंजूरी दे दी गई है।

Atishi UK Visit: दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि विदेश मंत्रालय ने आप नेता आतिशी को ब्रिटेन की उनकी प्रस्तावित यात्रा के लिए मंजूरी दे दी है। उसने हाल ही में यूके जाने के लिए अपनी यात्रा मंजूरी देने में कथित रूप से देरी करने के लिए केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के खिलाफ अदालत का रुख किया था।
केंद्र सरकार ने अदालत में दी ये दलील
केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि आतिशी चाहें तो डिप्लोमेटिक वीजा के लिए तत्काल आवेदन कर सकती हैं। इसमें कोई बाधा या रुकावट नहीं है। जानकारी के मुताबिक 15 जून को आतिशी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी।
अदालत ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह की खंडपीठ ने केंद्र सरकार के वकील की दलीलों पर ध्यान देने के बाद मामले का निस्तारण किया और कहा कि विदेश मंत्रालय ने यात्रा के लिए मंजूरी दे दी है। मामला अब आर्थिक मामलों के विभाग के समक्ष है और आवेदक के पास राजनयिक पासपोर्ट है, वह अपने वीजा के लिए आवेदन कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications