सीएम केजरीवाल की रिहा करने की मांग को लेकर AAP ने किया प्रदेशव्यापी हल्ला-बोल प्रदर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रिहाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को देश-व्यापी प्रदर्शन किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों, सांसदों, नेताओ और कार्यकर्ताओं ने डीडीयू मार्ग के पास भाजपा मुख्यालय के पास जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी जो दो दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज हुई हैं वो भी दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

वहीं आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने शनिवार को पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ जालंधर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा केरल, असम, गुजरात और जम्मू में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों सहित राज्य के कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्र की आलोचना की और उस पर उन्हें 'झूठे' मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। इसके साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
बता दें दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं। शनिवार को कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की सीबीआई हिरासत का समय बढ़ा दिया












Click it and Unblock the Notifications