दिल्ली में झुग्गीवासियों के समर्थन में उतरी आप, आतिशी बोलीं- भाजपा झुग्गियों को ध्वस्त करना चाहती

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार झुग्गी में रहने वालों को बेहतर जीवन मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने कड़ाकी सर्दी में इन लोगों के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। आतिशी मार्लेना ने कहा कि ये वो झुग्गियां हैं जहां पर भाजपा ने वादा किया था कि जहां झुग्गियां हैं वहीं पर लोगों को उनका घर मुहैया कराया जाएगा।

लेकिन चुनाव के समय ये लोग वादे तो करते हैं लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं ये लोग अपना वादा भूल जाते हैं। चुनाव के बाद लोगों के लिए नोटिस लग जाते हैं। जो भी नोटिफाइड झुग्गी हैं, वहां पर नोटिस दिया गया। नरेला में कड़कड़ाती ठंड में लोगों को यहां से बाहर कर दिया। जोकि दर्शाता है कि भाजपा गरीबी विरोधी है।

atishi marlena

आम आदमी पार्टी झुग्गीवालों के साथ खड़ी है, जबतक इन लोगों को घर नहीं मिल जाता है, हम इन लोगों के साथ खड़े रहेंगे। इनकी झुग्गी को टूटने नहीं देंगे। इसके लिए हमे कोर्ट जाना पड़े तो कोर्ट जाएंगे, सड़क पर उतरना पड़े तो उतरेंगे, संसद में मुद्दा उठाना पड़े तो मुद्दा उठाएंगे। दिल्ली के सभी झुग्गीवासियों का अधिकार है जहां उनकी झुग्गी है वहीं पर उन्हें घर मिलना चाहिए।

झुग्गी में रहने वाले लोग भी इंसान हैं, ये लोग दिल्ली की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर इन लोगों को हटा देते हैं तो दिल्ली चलेगी कैसे, लोगों का काम कैसे होगा। ये वो लोग हैं, जो लोग लोगों के घरों में काम करते हैं, गाड़ियां चलाते हैं, फल-सब्जी बेचते हैं। ऐसे में हम इन्हें अगर बाहर कर देंगे तो दिल्ली कैसे चलेगी।

आतिशी मार्लेना ने कहा कि आज BR कैम्प, JJ कॉलोनी के लोगों से मिलने आई। ये लोग भी भाजपा शासित केंद्र सरकार के झुग्गीवासियों के घर उजाड़ने की साज़िश का एक शिकार है। भाजपा सरकार की DDA आकर नोटिस लगा गई: सबके घर पर बुलडोज़र चलायेंगे, और जिन्हें क़िस्मत से मकान मिला - उन्हें इलाक़े से 50 km दूर भेज देंगे। बेबस जनता के आक्रोश की कोई सीमा नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी का वादा है, सड़क से संसद तक भाजपा से जंग होगी पर आम आदमी पार्टी एक भी झुग्गी नहीं टूटने देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+