AAP सरकार का सफ़ाईकर्मियों को दिवाली गिफ्ट, अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
Delhi MCD: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के सफ़ाईकर्मियों को दिवाली के मौके पर बड़ी ख़ुशखबरी दी है। उन्होंने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि एमसीडी के कर्मचारियों को दिवाली से पहले सैलरी दी गई है। आमतौर पर यह सैलरी महीने की 1 तारीख को जेनरेट होती है। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी की मेयर डॉ शैली ओबराय के साथ संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज मैं दिल्ली के लोगों को खुशखबरी देना चाहता हूं। पिछले 18 साल से एमसीडी के अंदर समय पर सैलरी नहीं मिलती थी। बीजेपी के कार्यकाल के दौरान भी एमसीडी के कर्मचारियों को टाइम पर सैलरी नहीं मिलती थी। गरीब तबका सफाईकर्मी है। उनके लिए एमसीडी में आम आदमी पार्टी सरकार ने एक सराहनीय किया है।

समय से पहले दी गई सैलरी
केजरीवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, MCD की AAP सरकार ने 64,000 सफ़ाई कर्मियों के खाते में November की सैलरी डाल दी है जो कि 7 November तक मिलनी थी MCD द्वारा कुल 23 करोड़ रुपये दिवाली बोनस भी दिया गया है। अब सभी सफ़ाईकर्मी अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी दिवाली मना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी।
साथ ही दिल्ली एमसीडी कार्यालय कि तरफ से मंगलवार को ही कर्मचारियों को 60 करोड़ रुपये से अधिक के दिवाली बोनस फंड की घोषणा की गई। मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम एमसीडी के कर्मचारियों के कड़ी मेहनत को मान्यता देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं। दिवाली का बोनस उनके दिल्ली के लोगों की जनता प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications