बच्चों के सपनों को दे रही आकार AAP सरकार, पैरिस से फ्रैंच भाषा का अध्यन कर लौटे 30 छात्र
Atishi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में बच्चों को पढ़ाई में समान अवसर मिल रहे हैं और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे बड़े-बड़े लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। आतिशी ने यह बातें पैरिस से फ़्रेंच भाषा का एडवांस कोर्स करके लौटे बच्चों के साथ संवाद के दौरान कही। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
आतिशी ने इस दौरान कहा, "कभी सोचा था? एक ग़रीब परिवार का बच्चा विदेश जाकर पढ़ाई करेगा? ये सिर्फ़ एक सपना नहीं, बल्कि उन लाखों उम्मीदों की जीत है जो अब तक पैसों के अभाव में दबा दी जाती थीं। हमने ये साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी आसमान की कोई सीमा नहीं। दिल्ली का हर बच्चा अब बराबरी के मौके पा रहा है।"

पैरिस से दिल्ली एडवांस स्टडी करने के बाद एक बच्चे ने कहा, "फ्रांस जाकर वहां की भाषा और कल्चर के बारे में सीखना हमारे लिए बिलकुल एक नया अनुभव था। हमने वहां के लोगों को जाना और सबसे अच्छी बात कि हमने फ्रेंच लोगों की रोज़मर्रा ज़िंदगी को बेहद क़रीब से देखा। बच्चों ने कहा, "आपने मेरी बेटी का सपना पूरा किया है, काश। हमारे समय भी ऐसे सरकारी स्कूल होते तो हमें भी ये सब सीखने का मौक़ा मिलता।"
अभिववाक ने कहा, "कभी नहीं सोचा मेरा बेटा विदेश जाएगा"
संवाद के दौरान एक अभिभावक ने सीएम आतिशी ने कहा , "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा बेटा फ्रेंच भाषा सीखने के लिए कभी फ्रांस जाएगा। अब उसके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलता है, जिसने पूरे परिवार को भी बदला है।"












Click it and Unblock the Notifications