केजरीवाल के मीडिया सलाहकार का आरोप, अफसरों ने आप मंत्री के साथ मारपीट की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से बदसलूकी और धक्कामुक्की के आरोपों पर आम आदमी की ओर से भी पलटवार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार ने कहा है कि चीफ सेक्रेटरी की तरफ से ही हाथापाई हुई। उन्होंने कहा कि अफसरों ने दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन और आप नेता आशीष खेतान के साथ मारपीट की। साथ ही अफसरों पर जातिसूचक शब्दों कहने का भी आरोप लगाया है। खेतान ने कहा है कि उन्होंने अपने साथ मारपीट की सूचना पीसीआर को दी थी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी विधायकों पर लगे आरोपों से इनकार किया है।

aap gov reaction over allegedly mla assaulted delhi chief secretary

ये मामला सीएम आवास पर सोमवार को देर रात हुई। इस मामले के बाद चीफ सेक्रेटरी रात में एलजी से मिलने गए। IAS एसोसिएशन ने इस मामले पर खिलाफ बैठक की है। एसोसिएशन अरविंद केजरीवाल और दो विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रही है। IAS असोसिएशन ने दो विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की है और कार्रवाई ना होने तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

इस मामले पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि मुझे यह लगता है मुख्य सचिव के साथ हुई मारपीट पूर्व नियोजित थी। मुख्य सचिव को 12 बजे रात में बुलाने की क्या जरूरत थी? इस हिंसक घटना की शीर्ष स्तर पर जांच होनी चाहिए। केजरीवाल सरकार को बैठक से जुड़ी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करनी चाहिए। ये एक तरह का आतंक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+