MCD चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

AAP former MLA Surender Singh Joins BJP: दिल्ली में एमसीडी चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। कमांडो सुरेंद्र सिंह ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा भी मौजूद थे। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है, ऐसे में जिस तरह से सुरेंद्र सिंह ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा का हाथ थामा है उसे आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

surender singh

भाजपा में शामिल होने के बाद कमांडो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी का गठन किया, जबतक पार्टी सत्ता में नहीं आई, तबतक भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलती रही। ये लोग लोगों को जेल भेजने की बात कहते थे, लेकिन आज तक केजरीवाल जी ने किसी को भी जेल में नहीं भेजा। जो रिजेक्टेड माल थे, उन्हें आप में लाया गया। ये लोग ना यमुना साफ कर पाए ना कुछ काम। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुझसे भी इन लोगों ने पैसा लिया। ऐसे निकम्मे लोगों से दूर रहे, आने वाले एमसीडी चुनाव में इन लोगों को दिखाना है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री ने जो सवाल दागे थे उसी दिन मेरा मन खट्टा हो गया था। दिल्ली में कोई ऐसा दफ्तर नहीं है जहां पर बिना पैसे लिए काम होता है। इन लोगों ने दिल्ली को इतना लूटा है उतना अंग्रेजों ने भी लूटा है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है, उसके बाद दल और उसके बाद व्यक्ति। मैं मोदी जी और अमित शाह जी के काम को देखकर मैं भाजपा के साथ जुड़ रहा हूं। आप का एक भी काउंसलर नहीं है जिससे इन्होंने पैसा नहीं लिया। संदीप भारद्वाज के परिवार को इन लोगों ने बर्बाद कर दिया। इन जैसे लोगों को एक भी वोट देने की जरूरत नहीं है। इन लोगों ने हर विधायक से पैसे लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+