'मैं भी केजरीवाल' लिखी पीली टीशर्ट में 'AAP' ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन, नेता बोले-...हम लड़ते रहेंगे

AAP protest 'Main Bhi Kejriwal': दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी राजधानी की सड़कों पर हल्‍लाबोल प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बुधवार को दिल्‍ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों ने पहले विधानसभा के अंदर उसमे बाद कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के सामने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। आप के सभी नेता पीले रंग की टी शर्ट पहने हुए थे, जिस पर लिखा है 'मैं भी केजरीवाल'।

AAP protest Main Bhi Kejriwal

'आप' का भाजपा की तानाशाही का विरोध

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा यहां हर कोई 'मैं भी केजरीवाल' लिखी टी-शर्ट में है। उन्‍होंने कहा हम भाजपा की तानाशाही का विरोध करते हैं।

'वो सरकार गिराने की कोशिश कर रहे'

सौरभ भारद्वाज कहा वे छापेमारी कर रहे हैं। चुनाव के समय हमारे नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है और हमारे चार बड़े नेता जेल में हैं। दिल्‍ली आप सरकार के मंत्री ने कहा उन्‍होंने तानाशाही की हदें पार कर दी हैं। वे आम आदमी पार्टी पर दबाव बना रहे हैं। वे हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। हम लड़ते रहेंगे।

'लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही'

वहीं आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी भी पीली टीशर्ट पहने नजर आईं। उन्‍होंने कहा अरविंद केजरीवाल की गैर कानूनी गिरफ़्तारी के खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, बैंक अकाउंट सील किए जा रहे हैं। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+